छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कुलिपोटा की बेटी पूजा साहू ने रचा इतिहास, CGPSC पास कर बनीं महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक

लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: गोल्डी श्रीवास

जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कुलीकोटा की बेटी पूजा साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।


26 वर्षीय पूजा साहू, विजय साहू और चंद्रिका देवी की पुत्री हैं। पूजा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार CGPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर दिया।
पूजा की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है और कहा है कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए महिलाओं और बच्चों के हित में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button