जांजगीर-चांपा

अकलतरा में पुलिस का देर रात शिकंजा — 09 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब से लेकर गांजा सेवन तक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

लोकेशन — जांजगीर-चांपा / अकलतरा

अकलतरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की अगुवाई में कई टीमों को रात में ही अलग-अलग इलाकों में रवाना किया गया।

कार्रवाई का पूरा विवरण

पुलिस टीमों ने रातभर इलाके में घूमकर संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। घेराबंदी कर की गई इस कार्रवाई में कुल 09 आरोपी पकड़े गए, जिनमें—

एक आरोपी से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त — आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

एक युवक चिलम से गांजा सेवन करते पकड़ा गया — NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाया गया — आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण

06 अन्य आपराधिक तत्वों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में पकड़ा गया

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

अभियान जारी रहेगा

थाना अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button