छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दर्राभाठा के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, बाइक–मोपेड की टक्कर में एक घायल, दूसरा बाइक सवार फरार

ब्यूरो रिपोर्ट

लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्राभाठा के पास देर रात करीब 8 से 9 बजे के बीच एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार से विपरीत दिशा में आ रही बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक दुपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल युवक की पहचान चांपा थाना क्षेत्र के जगदल्ला निवासी के रूप में की गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट आई।


घटना के समय जांजगीर से चांपा की ओर लौट रहे चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए उन्होंने तुरंत मानवीय पहल करते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। इस दौरान वाहन चालक दिनेश महंत ने भी सहयोग करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button