एंटरटेनमेंट

शिल्पा शेट्टी के घर रेड की खबरों पर वकील का बयान, कहा– इनकम टैक्स की कोई कार्रवाई नहीं, सिर्फ रूटीन चेकिंग

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स रेड की खबरों पर उनकी लीगल टीम ने साफ इनकार किया है। गुरुवार को शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल ने बयान जारी कर कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ किसी भी तरह की इनकम टैक्स रेड नहीं हुई है। उनके मुताबिक, अधिकारी केवल रूटीन चेकिंग के लिए पहुंचे थे।

वकील ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग जानबूझकर इस जांच को कथित 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के मामलों से जोड़कर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे भ्रामक दावे करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनियों पर मुंबई, बेंगलुरु और पुणे सहित कई शहरों में इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। कुछ खबरों में इस मामले को शिल्पा के रेस्टोरेंट ब्रांड बास्टियन से भी जोड़ा गया था।

गौरतलब है कि हाल ही में बेंगलुरु पुलिस ने तय समय से अधिक देर तक खुले रहने के आरोप में दो पब्स पर कार्रवाई की थी, जिनमें शिल्पा की सह-स्वामित्व वाली ‘बास्टियन गार्डन सिटी’ भी शामिल है। यह पब बास्टियन हॉस्पिटैलिटी का हिस्सा है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2019 में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button