जांजगीर-चांपा

भुईगांव पंचायत में लापरवाही की परतें उजागर: चारा–पानी के अभाव में मर रही हैं गायें, सरपंच पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप

भुईगांव/पामगढ़

ग्राम पंचायत भुईगांव से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीणों में रोष और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुक्तिधाम परिसर में रखी गई गाय–गरबे लगातार भोजन और पानी की कमी से जान गंवा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां गायों की मौत का सिलसिला जारी है, लेकिन पंचायत की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

चारा–पानी में भारी अनियमितता का आरोप

स्थानीय लोगों ने सरपंच पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सरपंच ने 100 ट्रिप चारा मंगवाने की बात कही थी, जबकि मौके पर चारा की मात्रा बेहद कम पाई गई।
एक ट्रिप चारा लगभग 2,000 रुपये में आता है, लेकिन खर्च को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर पंचायत फंड के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि “जहां सरकारी स्तर पर भी इतना भ्रष्टाचार नहीं होता, उससे अधिक अनियमितता हमारे गांव के सरपंच द्वारा की जा रही है।”

हर दिन मर रही हैं गायें, हालत दयनीय

मुक्तिधाम परिसर में चारा–पानी की व्यवस्था लगातार बिगड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग हर दिन एक-एक गाय की मौत हो रही है। कई गायें भूख और प्यास से कमजोर होकर दम तोड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने स्थिति से आंखें मूंद ली हैं।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए तीन प्रमुख बिंदु रखे हैं:

गायों के लिए तुरंत चारा और पानी की व्यवस्था

सरपंच के खिलाफ विस्तृत जांच

मृत गायों की वास्तविक संख्या का सत्यापन

एसडीएम कार्यालय में सौंपेंगे ज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि वे इस गंभीर मुद्दे को लेकर 17 नवंबर 2025 को पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button