बिलासपुर

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेसियों को दी गुटबाजी छोड़ने की नसीहत, बिलासपुर में जिलाध्यक्षों का शपथ-ग्रहण

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के दिग्गज नेताओं ने एक सुर में गुटबाजी से दूर रहने और संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
डॉ. चरणदास महंत ने कबीर के दोहे सुनाते हुए एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि “एक रहें और नेक रहें”—बंटवारा ही विनाश की जड़ है। उन्होंने बिना सोचे-समझे नारेबाजी पर तंज कसते हुए अनुशासन की जरूरत बताई।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट कहा कि मतभेद हों तो बंद कमरे में सुलझाएं, सार्वजनिक बयानबाजी से बचें और जिलाध्यक्ष फुल टाइम जिम्मेदारी निभाएं।
टीएस सिंहदेव ने देश में बढ़ते ध्रुवीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि हिंदुत्व के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। वहीं अटल श्रीवास्तव ने संगठनात्मक काम को प्राथमिकता देने की बात कही।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने चेतावनी दी कि अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, जबकि ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने सभी को साथ लेकर संगठन मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button