खटिया पर ढोई गई जिंदगी, सड़क नहीं पहुंची तो 108 भी रह गई बेबस

लोकेशन – बलरामपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – दयाशंकर यादव
बलरामपुर जिले से सामने आई यह तस्वीरें सरकारी विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
कुसमी विकासखंड के बालापानी गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक गंभीर रूप से बीमार महिला को चार ग्रामीणों ने खटिया पर बैठाकर कई किलोमीटर तक कंधों पर ढोया।
गांव तक सड़क नहीं होने की वजह से 108 एम्बुलेंस भी अंदर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों को मजबूरी में मरीज को खटिया पर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा।
महिला के पूरे शरीर में सूजन है और हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
मुख्य सड़क तक पहुंचाने के बाद महिला को लक्ष्मणपुर अस्पताल भेजा गया, लेकिन सवाल यह है कि आज भी आदिवासी बृजिया समाज के इस गांव में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं पहुंच पाई।
यह मामला एक बार फिर प्रशासन और सरकार के विकास दावों की सच्चाई को उजागर करता है।




