सक्ती

सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी — प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से सक्ती जिले के श्री फूलचंद को मिली मुफ्त बिजली की सौगात

सक्ती
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने वाली यह योजना अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

इसी कड़ी में सक्ती जिले के डभरा नगर के निवासी श्री फूलचंद चंद्रा ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की ऊर्जा जरूरतों को पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। उन्होंने सितंबर 2025 में अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया।

श्री चंद्रा बताते हैं कि यह सिस्टम रोज़ 12 से 15 यूनिट तक बिजली उत्पादन कर रहा है, जो उनके घर की समस्त जरूरतों को पूरा कर देता है। परिणामस्वरूप उनका बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो चुका है।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने पर कुल लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आया। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए की सब्सिडी पहले ही प्राप्त हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली 30 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया जारी है।

श्री चंद्रा का कहना है कि सरकार की यह आर्थिक सहायता आम नागरिकों को भी ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों से अपील की कि वे भी इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ अपने बिजली खर्च में भारी बचत करें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और अतिरिक्त विद्युत ग्रिड में देकर उर्जादाता (Prosumer) भी बन सकते हैं।

सबसिडी संरचना इस प्रकार है—

1 किलोवाट प्लांट – केंद्र से ₹30,000 + राज्य से ₹15,000

2 किलोवाट प्लांट – केंद्र से ₹60,000 + राज्य से ₹30,000

3 किलोवाट प्लांट – केंद्र से ₹78,000 + राज्य से ₹30,000

पंजीयन ऐसे करें—

ऑनलाइन पोर्टल: pmsuryaghar.gov.in

पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप

सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट

या टोल फ्री— 1912

योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक रोशनी पहुँचाते हुए नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना और अतिरिक्त उत्पादन से आर्थिक लाभ प्रदान करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button