प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक ने प्रेमिका का गला रेतकर की आत्महत्या

रिपोर्टर:- जय ठाकुर
स्थान:- कोरबा
कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली बिग ब्रेकिंग सामने आई है, जहां प्रेम संबंध में हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के सनडेल गांव के पास एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। हालत नाजुक होने के चलते युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने आपा खोते हुए प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं हैl




