छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में सजेगा जनजातीय संस्कृति का महाकुंभ, ‘आदि परब-2026’ की रंगारंग शुरुआत

लोकेशन – नवा रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में दो दिवसीय ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकार अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

नवा रायपुर में आयोजित होने जा रहे ‘आदि परब-2026’ में छत्तीसगढ़ सहित देश के करीब छह राज्यों के जनजातीय कलाकार भाग ले रहे हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की परंपराओं, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प को व्यापक पहचान दिलाना है।


कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न जनजातीय समुदायों के कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इन प्रस्तुतियों में बस्तर, सरगुजा और अन्य क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।
महोत्सव स्थल पर जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहां आने वाले लोग जनजातीय कला, आभूषण और हस्तनिर्मित वस्तुओं को करीब से देख और खरीद भी सकेंगे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में हाट बाजार का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जहां जनजातीय समुदाय द्वारा तैयार किए गए खाद्य उत्पाद और स्थानीय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव जनजातीय समाज की संस्कृति, कला और आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button