अन्य खबरें

9 वर्षों की निरंतर सेवा को मिला सम्मान: महेश कुमार राठौर और त्रिलोकी साहू “शहीद भगत सिंह सम्मान” से सम्मानित

गया (बिहार) में 15 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महेश कुमार राठौर और त्रिलोकी साहू को “शहीद भगत सिंह सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गयाजी द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के भतीजे अमित आजाद, अरुण शुक्ल और फौजी महेश जी के हाथों प्रदान किया गया। महेश कुमार राठौर पिछले 9 वर्षों से रक्तदाता क्रांति समूह की स्थापना कर गरीब वर्ग के सिकल सेल, थैलेसीमिया और अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्र व देहदान” जैसे जनजागरूकता अभियान के माध्यम से समाज में सेवा की भावना को मजबूत कर रहे हैं।


अधिवेशन को संबोधित करते हुए अमित आजाद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, वहीं आज के दौर में रक्तदाता भी किसी की जान बचाकर सच्ची देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने शरीर का रक्त देकर किसी की जिंदगी बचाना छोटी बात नहीं, बल्कि यही सच्ची राष्ट्रसेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हर घर में एक रक्तदाता तैयार करना और रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना है। इस अवसर पर अशोक तिवारी, चंद्रकुमार राठौर, रिंकू अग्रवाल, मयंक शुक्ला, प्रफुल पांडेय, नीलमणि गुरुदिवान, दीपक यादव, जितेंद्र देवांगन सहित कई समाजसेवियों ने खुशी जताते हुए सम्मानित लोगों को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button