जांजगीर-चांपा

डभरा में बड़ा हादसा टला: तेज़ रफ्तार हाईवा डिवाइडर से टकराया, दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त

लोकेशन:- डभरा, सक्ती जिला
रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय


सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे हाईवा वाहन ने सड़क पर बने डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना डभरा-घोघरी रोड पर कॉलेज मोड़ के पास बीती रात करीब चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।

घोघरी की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क के बीचों-बीच लगे दो बिजली के पोल भी इसकी चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक ने वाहन को पीछे निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान एक बिजली का पोल वाहन के आगे के पहिए में फंस गया। इसके बाद चालक मौके से हाईवा छोड़कर फरार हो गया।

गौरतलब है कि नगर पंचायत डभरा क्षेत्र में इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस, एक कार और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए थे।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं वाहन मालिक मौके पर पहुंचकर हाईवा को हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button