
लोकेशन – सक्ती/रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
सक्ती से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है…
RKM पावर प्लांट में काम करने गया एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश टण्डन, उम्र लगभग 40 वर्ष, जो कि ग्राम सारसकेला का रहने वाला था, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी पर प्लांट पहुंचा था। लेकिन इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।
काफी तलाश के बाद आज प्लांट के अंदर स्थित करीब 40 मीटर ऊंचे बंकर से सुरेश टण्डन का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव की हालत इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। वहीं बंकर के पास कर्मचारी के कपड़े भी मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप और सनसनी फैल गई।
मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है और वे प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कल फगुरम चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिजन पूरी रात RKM प्लांट के बाहर धरने पर बैठे रहे, लेकिन आज शव मिलने के बाद उनका गुस्सा और बढ़ गया है।
मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


गौर करने वाली बात यह भी है कि RKM पावर प्लांट में हादसों का यह पहला मामला नहीं है।
बीते अक्टूबर माह में भी एक बड़े हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल लगातार उठते रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि—
क्या यह महज हादसा है या फिर लापरवाही की एक और कीमत?
जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।



