छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 14 हाइवा वाहन जप्त


लोकेशन-अकलतरा | जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी ब्रेकिंग खबर है। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
अकलतरा थाना पुलिस ने देर रात हाईवे पर दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 14 हाइवा वाहनों को जप्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे सभी हाइवा वाहनों को मौके पर ही जप्त किया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित अकलतरा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button