जांजगीर-चांपा

विचाराधीन बंदी के फरार होने पर बड़ी कार्रवाई — लापरवाह जेल प्रहरी बर्खास्त

इलाज के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, जेल प्रशासन को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा
जिले में जिला जेल खोखरा भांठा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार हो गया, जिसके बाद जेल प्रहरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इलाज के बहाने फरार हुआ विचाराधीन बंदी
जानकारी के अनुसार, पंचराम निषाद उर्फ पंचू (उम्र 37 वर्ष), निवासी चंदेली थाना चंद्रपुर (वर्तमान में सरायपाली, जिला महासमुंद) को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान उसकी निगरानी में तैनात जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसके चलते 8 नवंबर 2025 को आरोपी फरार हो गया।

बंदी के फरार होते ही जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में प्रहरी की स्पष्ट लापरवाही सिद्ध हुई, जिसके बाद भुनेश्वर सिंह पैकरा को जेल प्रहरी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने बंदी पंचराम निषाद की तलाशी के लिए विशेष टीम गठित की है।संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, और अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि बंदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान ऐसे मामलों को रोकने के लिए निगरानी, CCTV व्यवस्था और गार्डों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button