कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया में ACB की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकेशन कोरिया जिला, सरगुजा संभाग
संवाददाता विनीत मिश्रा

सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पुलिस अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है।
वहीं इस कार्रवाई में ASI ध्रुव प्रसाद यादव को भी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा है।


बताया जा रहा है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
आज पहली किश्त के तौर पर 25 हजार रुपये लेते समय ACB की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ACB की रेड के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button