जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।
थाना जांजगीर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी मणिकांत पांडे के नेतृत्व में की गई।

जमीन विवाद बना आत्महत्या की वजह
मामला ग्राम धुरकोट का है, जहां रोहित कुमार सूर्यवंशी (उम्र 35 वर्ष) ने अपने हिस्से की जमीन मांगने पर परिजनों द्वारा लगातार प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर 28 जून 2025 को जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।पुलिस ने मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1002/2025, धारा 115(2), 108, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया था।

चार आरोपी गिरफ्तार — भेजे गए जेल गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —
जितेन्द्र सूर्यवंशी, पिता लतेल सूर्यवंशी (28 वर्ष), महेन्द्र सूर्यवंशी, पिता लतेल सूर्यवंशी (30 वर्ष), बिहारी सूर्यवंशी, पिता कलीराम सूर्यवंशी (52 वर्ष), गिरधारी सूर्यवंशी, पिता कलीराम सूर्यवंशी (46 वर्ष),(सभी निवासी ग्राम धुरकोट, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा)

पुलिस टीम की तत्परता से मामला सुलझा
थाना प्रभारी मणिकांत पांडे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में
प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक राजूलाल लटेवाल और विनोद राठौर
की भूमिका सराहनीय रही।पुलिस की तत्परता से मामला जल्द सुलझ गया और चारों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button