छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नैला चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: संजना / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले की नैला चौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को नैला चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियार लेकर क्षेत्र में लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष और देवराज कुमार सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी नैला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से धारदार चाकू बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button