छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन-जांजगीर-चांपा /रिपोर्टर -शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले से पुलिस की एक और त्वरित कार्रवाई सामने आई है। नवागढ़ थाना पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से आरोपी गंगा सागर उर्फ ऋतिक पिता मनोहर बंजारे, निवासी थाना नवागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश शेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़ सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button