छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन : जांजगीर
संवाददाता : शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शांति नगर और भाठापारा क्षेत्र के निवासी हैं और इनकी गतिविधियां क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थीं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button