कबीरधाम

कवर्धा में पुलिस-खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दूसरे राज्य से आ रहे 212 क्विंटल अवैध धान की जब्ती

कबीरधाम

जिले में अवैध धान परिवहन पर पुलिस और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना चिल्फी पुलिस ने चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान एक ट्रक से 212.250 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।
वाहन उत्तर प्रदेश से लोड होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोककर जांच की।

कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम की सटीक कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और
डीएसपी (नक्सल ऑप्स) कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में की गई।
दिनांक 11 नवंबर 2025 को थाना चिल्फी क्षेत्र में निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में
वाहन क्रमांक UP-90-T-7437 को रोककर जांच की गई।
जांच में पता चला कि वाहन में बड़ी मात्रा में धान भरा हुआ है,
जिसके चालक राजा भैया पिता विजय बहादुर अहिरवार (आयु 28 वर्ष, निवासी पन्ना, म.प्र.)
द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।चालक ने बताया कि धान उत्तर प्रदेश के बाघरमऊ मंडी जिला बहराइच से लोड किया गया था
और इसे राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ले जाया जा रहा था।

खाद्य विभाग को दी गई सूचना, मौके पर की गई संयुक्त कार्रवाई

अवैध धान परिवहन की आशंका पर
पुलिस ने तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही खाद्य निरीक्षक अमित कुमार द्विवेदी (बोड़ला),विरेंद्र पोर्ते (कवर्धा) और हिमांशु केशरवानी (पंडरिया) मौके पर पहुंचे।संयुक्त टीम ने धान की जप्ती और पंचनामा की कार्यवाही पूरी की।पूरे मामले की जांच अब पुलिस और खाद्य विभाग मिलकर कर रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा,
आरक्षक पंकज यादव, सुनील मेरावी, संतोष साहू, मोह. इरफान और आशु तिवारी
का भी विशेष योगदान रहा।
साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर तत्परता से कार्यवाही की,
जिससे अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

कबीरधाम पुलिस की सख्त निगरानी जारी

कबीरधाम पुलिस लगातार जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चला रही है
ताकि अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,
ताकि जिले में खाद्य सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दोनों को सुदृढ़ बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button