अकलतरा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है।
अकलतरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी अकलतरा के मार्गदर्शन में अकलतरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी रवि विश्वकर्मा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए अपने कब्जे में रखे हुए था।
पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2000 रुपये है, बरामद की।
आरोपी रवि विश्वकर्मा, पिता संजय विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 अकलतरा के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक गौकरण राय की सराहनीय भूमिका रही।




