सारागांव में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कर्ष पिता हरिसरण कर्ष, उम्र 40 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सारागांव को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं महिला आरक्षक ममता पटेल की विशेष भूमिका रही।




