अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर-चाम्पा से बड़ी पुलिस कार्रवाई की खबर है।
थाना बलौदा पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीहरदी में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरोज धनुवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बुचीहरदी, थाना बलौदा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




