रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो शराब कोचिये गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

रिपोर्टर – जय ठाकुर
लोकेशन – रतनपुर, जिला बिलासपुर
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है।
रतनपुर पुलिस ने दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी जप्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
दिनांक 18 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव में दो व्यक्ति स्कूटी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और होंडा एक्टिवा स्कूटी से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
खिलेश्वर कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा
और
सुनीता मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चन्द्राकर, मनीष जायसवाल और महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की विशेष भूमिका रही।
रतनपुर पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




