सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—ग्राम गंगोटी में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी–मोबाइल–बाइक जप्त

लोकेशन – सूरजपुर
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत चौकी बसदेई पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अभियान के दौरान दिनांक 02 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी में कुछ लोग हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बसदेई पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और मौके पर चार जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश प्रसाद (48 वर्ष), पूरन प्रसाद (35 वर्ष), संजय साहू (43 वर्ष) और सूरज साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआ फड़ से 9,100 रुपये नकद, साथ ही आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,99,100 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर सभी सामग्री जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। जिले की पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और आपराधिक गतिविधियों पर इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button