जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बीती रात 06 लाख 21 हजार का धान लोड पिकप और ट्रक को पकड़ा

दीपक वर्मा – जशपुर
जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 270 क्विंटल धान पकड़ लिया है। पुलिस ने दो ट्रक और दो पिकअप को जप्त कर मामला जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
धान खरीदी सीजन में धान कोचियों पर नजर रखने जशपुर पुलिस लगातार नाकाबंदी और पैट्रोलिंग कर रही है। बीती रात लोदाम, दुलदुला, जशपुर और तपकरा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उड़ीसा और झारखंड से लाया जा रहा अवैध धान पकड़ा।



लोदाम और दुलदुला में नेशनल हाइवे 43 पर दो संदिग्ध ट्रकों को रोका गया, जिनमें 550 बोरी धान मिला। वहीं तपकरा और जशपुर क्षेत्र में दो पिकअप वाहन से 125 बोरी धान जब्त किया गया। किसी भी चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। कुल 675 बोरी में भरा 270 क्विंटल धान, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 21 हजार रुपये है, प्रशासन को सौंप दिया गया है।
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा—सरहदी राज्यों से अवैध धान लाने वालों पर कड़ी निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




