छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर के निजी होटल में भीषण आग, ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से उठीं लपटें

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन: रायपुर

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के एक निजी होटल में भीषण आग लगने की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलते हुए पहले माले तक दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button