छत्तीसगढ़

कोरबा में भीषण अग्निकांड: पद्मिनी ज्वेलर्स समेत कई दुकानें राख, दमकल की जद्दोजहद जारी

सरोज रात्रे – कोरबा

कोरबा, पावर हाउस रोड / एसएस प्लाजा कोरबा में भीषण अग्निकांड: पद्मिनी ज्वेलर्स समेत कई दुकानें आग की चपेट में, दमकल जूझ रही l

कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले पद्मिनी ज्वेलर्स के ऊपर की दुकानों में लगी और देखते ही देखते उसने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयावह है कि अब तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग फैलने से रोकने के लिए दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया है। कुछ दुकानों की छत और ढांचा गिरने की भी जानकारी सामने आ रही है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

सूचना मिलते ही सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई की दमकल मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही जिले के अन्य उपक्रमों से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलाने की व्यवस्था की जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
आग की वजह से पावर हाउस रोड पर भारी जाम लग गया है और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कैमरे की नजर से देखिए इस भीषण अग्निकांड की तस्वीरें…
हम लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं, आगे की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button