बिलासपुर

बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; आधे शहर में ब्लैकआउट

रिपोर्टर – मयंक
स्थान – बिलासपुर

बिलासपुर के मोपका इलाके में स्थित शहर के सबसे बड़े और करीब 25 साल पुराने बिजली सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। सब स्टेशन से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जबकि घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
यह 480 मेगावॉट क्षमता का सब स्टेशन है, जिसमें से करीब 320 मेगावॉट बिजली शहर के आधे हिस्से को सप्लाई की जाती है। घटना के बाद एहतियातन आधे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे कई इलाकों में अचानक ब्लैकआउट हो गया। बिजली गुल होते ही घरों, दुकानों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं ट्रैफिक और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस सब स्टेशन से जुड़े सरकंडा, चाटीडीह, सीपत, खमरिया समेत 10 से 12 सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली विभाग और प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button