छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बलौदा में राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान

रिपोर्टर:
जय ठाकुर

लोकेशन:
बलौदा (जांजगीर चांपा)

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल होता नजर आया।


सबसे चिंताजनक बात यह है कि खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारण आसपास की दुकानों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button