छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में आधी रात बड़ा सड़क हादसा, श्रीनदी पुल पर ट्रेलर पलटा, हाईवे जाम

लोकेशन:जशपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:दीपक वर्मा

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आधी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक खारीझरिया स्थित श्रीनदी पुल पर रोलिंग रॉड से लदा एक भारी ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को आई झपकी है, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर सीधे पुल पर पलट गया।


हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर के पलटने से पुल की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हालांकि इस हादसे का असर यातायात पर साफ देखने को मिला। कुनकुरी से उड़ीसा को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।\


घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने का काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात को सामान्य किया जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यातायात बहाली के प्रयास लगातार जारी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button