छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार के कुख्यात ‘कोढ़ा गैंग’ का पर्दाफाश, 5 जिलों में 7 वारदातों का खुलासा

रिपोर्टर – ब्यूरो रिपोर्ट

लोकेशन – जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर…

छत्तीसगढ़ पुलिस को अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार के कुख्यात ‘कोढ़ा गैंग’ के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 5 जिलों में फैली उठाईगिरी और लूट की 7 बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। करीब 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट में शामिल इस गिरोह के कारनामे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। कैसे 150 से ज्यादा CCTV कैमरों ने खोला राज और कैसे लॉज में छिपे आरोपी पुलिस के जाल में फंसे—

छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध पर करारा प्रहार करते हुए बिहार के कुख्यात ‘कोढ़ा गैंग’ के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और शिवरीनारायण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों ने प्रदेश के रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर जिलों में लूट व उठाईगिरी की 7 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई में एक ग्रामीण से 2.5 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर टीम ने घटनास्थल से लेकर बिलासपुर तक 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की लोकेशन बिलासपुर के एक लॉज में मिली।

पुलिस टीम ने ‘ग्राहक’ बनकर शिवम लॉज, बिलासपुर में दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

दीपक यादव (36 वर्ष) – निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)

अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव (28 वर्ष) – निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)

गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड और एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

मोडस ऑपरेंडी (तरीका-ए-वारदात)

बैंक के भीतर जाकर बुजुर्गों और महिलाओं की रेकी

बड़ी रकम निकालने वालों को बनाते थे निशाना

ध्यान भटकाने और खुजली पैदा करने के लिए केंवाच पाउडर का इस्तेमाल

चोरी की मोटरसाइकिलों पर छत्तीसगढ़ की फर्जी नंबर प्लेट

पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड

जब्त सामग्री

02 मोटरसाइकिल (पल्सर व ग्लैमर – बिहार से चोरी की)

₹10,500 नगद

03 की-पैड मोबाइल

04 फर्जी आधार कार्ड

केंवाच पाउडर

पुलिस की भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सायबर थाना प्रभारी, शिवरीनारायण थाना प्रभारी सहित पूरी सायबर टीम की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस फरार मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

जांजगीर-चांपा से ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज़ चैनल के लिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button