छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

“जनादेश परब: दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, जांजगीर-चांपा से नड्डा और मुख्यमंत्री साय का विकास का संदेश”

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन – जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में “जनादेश परब” का भव्य आयोजन किया गया।
खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और छत्तीसगढ़ राज्यगीत के साथ हुई, जिसके बाद सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में कहा—
“जो कहा, वह किया… और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया।”
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिक वर्ग के हित में संवेदनशील और निर्णायक फैसले लिए हैं।
सरकार बनने के पहले ही महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई, जबकि बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण किया गया है।
नड्डा ने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रणाली, 32 हजार पदों पर नियुक्ति, लोक सेवा आयोग में सुधार, और नालंदा लाइब्रेरी जैसी योजनाओं को भविष्य निर्माण की मजबूत नींव बताया।
महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, आदिवासी क्षेत्रों में पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना को उन्होंने सरकार की संवेदनशील सोच का उदाहरण बताया।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निरंतर सेवा और निरंतर विकास का सशक्त मॉडल बन चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, और भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव आया है।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास और पुनर्वास की संयुक्त रणनीति से ठोस और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
कार्यक्रम के दौरान “सेवा के 2 साल” पुस्तक का विमोचन किया गया, विकास प्रदर्शनी का अवलोकन हुआ और हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
जनादेश परब में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button