जनादेश परब: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण,22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा

रिपोर्टर जय ठाकुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित भी किया जाएगा।

सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।




