अर्थशास्त्र

गुजरात में मारुति का बड़ा दांव: ₹35,000 करोड़ का निवेश, 12 हजार को मिलेगी नौकरी

गांधीनगर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी गुजरात में अपना विस्तार और तेज करने जा रही है। कंपनी ने गांधीनगर जिले के खोराज में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए ₹35,000 करोड़ के निवेश का करार किया है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में करीब 12,000 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि लाखों इनडायरेक्ट जॉब्स के अवसर भी बनेंगे।
शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर हिताशी ताकेयुची की मौजूदगी में निवेश पत्र सौंपा गया। नया प्लांट करीब 1,750 एकड़ में फैला होगा और इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख गाड़ियां होगी।
2031 तक 40 लाख गाड़ियों का लक्ष्य
मारुति सुजुकी का लक्ष्य साल 2030-31 तक कुल उत्पादन क्षमता 40 लाख यूनिट सालाना तक पहुंचाने का है। फिलहाल कंपनी 24–25 लाख गाड़ियां सालाना बनाती है। खोराज प्लांट इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।
गुजरात बनेगा ऑटोमोबाइल हब
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि इस निवेश से गुजरात में ऑटो क्लस्टर विकसित होगा और MSME सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इसे राज्य की ग्रोथ स्टोरी के लिए बड़ा कदम बताया।
रिकॉर्ड प्रोडक्शन का साल
मारुति सुजुकी ने 2025 में 22.55 लाख से ज्यादा गाड़ियों का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। फ्रोंक्स, बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर की मजबूत मांग के साथ कंपनी के एक्सपोर्ट में भी 21% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कंपनी का कहना है कि गुजरात का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल माहौल ही इस बड़े फैसले की वजह है। यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ विजन को और मजबूती देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button