कोरबाछत्तीसगढ़

ढपढप-बांकीमोंगरा में सामूहिक विवाह, राज्यपाल ने बढ़ाया नवदंपत्तियों का हौसला

रिपोर्टर :सरोज रात्रें

लोकेशन :कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आज एक भव्य और प्रेरणादायक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान 108 दिव्यांग और निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भावनात्मक और धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां एक साथ सैकड़ों जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की।


राज्यपाल रमेन डेका ने सभी नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक जोड़े को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


सामूहिक विवाह के इस आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जहां एक साथ इतने जोड़ों का विवाह कर सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल पेश की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button