कोरबा

दीपका–कटघोरा रोड पर श्रीराम फाइनेंस ऑफिस में आधी रात भीषण आग, चार दमकलों की घंटों की मशक्कत के बाद काबू

लोकेशन: दीपका–कटघोरा रोड
रिपोर्टर: सरोज रात्रे

दीपका–कटघोरा रोड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां श्रीराम फाइनेंस ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रात करीब 12 बजे ऑफिस से उठता धुआँ सबसे पहले पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के गार्ड ने देखा। उसने तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी, जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुँची।

आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरा ऑफिस लपटों से घिर गया। चार दमकल वाहनों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ऑफिस के अधिकांश दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जलकर राख में तब्दील हो चुके थे।

सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग घटना की पूरी जांच में जुटे हुए हैं, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button