छत्तीसगढ़जशपुर

पत्थलगांव में किराना थोक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाकस्लग (Slug):

रिपोर्टर (Reporter):
दीपक वर्मा
लोकेशन (Location):
पत्थलगांव, जशपुर

जशपुर जिले के पत्थलगांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां पुराने अस्पताल के सामने स्थित संदीप एजेंसी नामक किराना की थोक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button