जांजगीर-चांपा

30 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शेयर मार्केट–रियल स्टेट के नाम पर करता था बड़ा खेल

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | अकलतरा

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…
अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…
शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर
करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला
फरार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव
आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

आरोपी बीते 2022–23 से सक्रिय था
और लोगों को हर महीने 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर
उनकी जिंदगी भर की कमाई हड़प लेता था।
जांच में सामने आया है कि
आरोपी ने जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और कोरबा जिलों में
दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।
कई पीड़ितों ने अपनी बेटियों की शादी और जीवनभर की जमा पूंजी
आरोपी को सौंप दी थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
दो कार और एक मोटरसाइकिल समेत
करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है,
जबकि अन्य संपत्तियों की जांच जारी है।
फिलहाल आरोपी को
धारा 420 भादंवि के तहत गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वहीं उसके अन्य सहयोगी अब भी फरार हैं,
जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।
आगे की जांच में
और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button