6.55 करोड़ धान घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

रिपोर्टर:- दीपक वर्मा
लोकेशन:- कुनकुरी / जशपुर
जशपुर से बड़ी खबर सामने आई है। धान उपार्जन केंद्र कोनपारा में हुए 6.55 करोड़ रुपये के घोटाले में जशपुर पुलिस ने फरार चल रहे मास्टरमाइंड जयप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समिति प्रबंधक के पद पर रहते हुए करोड़ों रुपये की अनियमितता को अंजाम दे चुका था।
पुलिस जांच में सामने आया कि खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र से 1 लाख 61 हजार क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई थी, जबकि मिल और संग्रहण केंद्रों में जांच के दौरान करीब 20 हजार 586 क्विंटल धान कम पाया गया। इससे शासन को लगभग 6 करोड़ 55 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई।
मामले में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। वह दमोह और बाद में कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार दूसरे नाम से सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सायबर यूनिट और विशेष टीम की मदद से जशपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस घोटाले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।




