शराब से भरा माजदा पलटा, चालक सुरक्षित… शराब की खेप पर उठे सवाल

लोकेशन – बाराद्वार–सकरेली, राइस मिल के पास
रिपोर्टर – ऋषि वैष्णव
बाराद्वार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
सुबह करीब 5 बजे सकरेली इलाके में राइस मिल के पास शराब से भरा एक माजदा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसा इतना गंभीर था कि माजदा वाहन पूरी तरह से पलट गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं पुलिस और आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई।


खास बात यह है कि वाहन में बड़ी मात्रा में शराब लदी हुई थी। हादसे के बाद शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार शराब से भरी गाड़ी पलटने के बाद किसी तरह की बड़ी लूट की कोई स्पष्ट घटना सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब के नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि आधे से ज्यादा बोतलें नष्ट हो चुकी हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य क्या था।




