जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा के युवाओं के विकास पर केंद्रीय मंत्री से सार्थक चर्चा

नई दिल्ली

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत सरकार के माननीय डॉ. मनसुख मांडविया से जांजगीर-चांपा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में औपचारिक भेंट-मुलाकात की। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में युवाओं के सर्वांगीण विकास, खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।


भेंट के दौरान सांसद खेल महोत्सव, खेल अवसंरचना के विकास, कौशल विकास, रोजगार सृजन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से संबंधित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इन मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी।
मंत्री ने क्षेत्र के युवाओं के लिए विभिन्न अवसरों और पहलुओं पर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मंत्री के सुझाव और मार्गदर्शन जांजगीर-चांपा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी और अत्यंत उपयोगी साबित होंगे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button