छत्तीसगढ़
लाइवलीहुड कॉलेज एवं जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज अस्थायी रूप से शुरू होगा

जांजगीर-चांपा
12 दिसम्बर 2025 – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में प्रस्तावित नवीन चिकित्सा महाविद्यालय की अस्थायी संचालन तैयारियों का निरीक्षण किया। यह अस्थायी संचालन लाइवलीहुड कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर में किया जाएगा।

कलेक्टर महोबे ने विद्यार्थियों के कक्षाओं, आवास, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम और कौशल विकास लैब की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज के संचालन और प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
उपस्थित अधिकारी: एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, डॉ. राकेश नहरेल (प्राध्यापक, शिशु रोग, सिम्स बिलासपुर), सीएमएचओ डॉ. यू.के. मरकाम, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजुर।




