प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित — 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति, 21 फरवरी को अंतिम प्रकाशन

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, जिले में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. जयवर्धन ने बैठक में बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सभी राजनीतिक दलों को बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रारूप की प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट लिंक उपलब्ध नहीं है पर भी उपलब्ध है। आगे उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक — इस अवधि में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नाम हटाने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे ताकि सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर की प्रगति:
18 दिसंबर 2025 तक, जिले के कुल 7,40,212 मतदाताओं में से 6,65,504 ने अपने गणना प्रपत्र जमा कर दिए हैं — यह एसआईआर के प्रथम चरण में व्यापक सहभागिता का स्पष्ट संकेत है। इस सफलता के पीछे 3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 16 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 18 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 889 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ का समन्वित प्रयास रहा।




