मेगा हेल्थ कैंप

रायपुर
राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मेगा हेल्थ कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।
18 से 22 दिसंबर 2025 तक आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों को निःशुल्क इलाज और परामर्श मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर है।
इस मेगा हेल्थ कैंप में देश के जाने-माने सुपर स्पेशलिस्ट और 40 से अधिक बड़े अस्पतालों के डॉक्टर शामिल होंगे, जो कैंसर, हृदय, स्त्री रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज करेंगे। आयोजकों के अनुसार अब तक 18 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। इस आयोजन के लिए रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को धन्यवाद दिया गया।




