छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली पर हुड़दंग नहीं, शांति और सौहार्द का संदेश — शिवरीनारायण थाने में शांति समिति की बैठक

लोकेशन -शिवरीनारायण/रिपोर्टर-मुरली ना

होली का रंग इस बार खुशियों और भाईचारे का होगा, लेकिन हुड़दंगियों के लिए प्रशासन का साफ संदेश है—कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होली पर्व को लेकर शिवरीनारायण थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जहां प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
बता दें कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से यह शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों के सरपंच बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, शराब पीकर हुड़दंग, तेज आवाज में डीजे बजाना या विवाद की स्थिति को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शिवरीनारायण तहसीलदार और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से आम जनता से अपील की कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button