मुंगेली

सड़क सुरक्षा का संदेश: मुंगेली में स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, गूंजा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” का नारा

लोकेशन: मुंगेली, छत्तीसगढ़
संवाददाता: विनोद जायसवाल
दिनांक: 01/02/2026


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत स्कूली बच्चों ने बैनर–तख्तियों के साथ निकाली रैली, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत मुंगेली जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक जिलेभर में यातायात पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुंगेली शहर के चौक-चौराहों, प्रमुख स्थानों, ग्रामीण हाट-बाजारों एवं कस्बों में नुक्कड़ सभा, नाटक, बैनर-पोस्टर एवं पाम्पलेट वितरण के माध्यम से आमजन और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

इसी कड़ी में आज स्कूली बच्चों द्वारा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” का नारा लगाते हुए बैनर एवं तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली गई, जिससे पूरा शहर सड़क सुरक्षा के संदेश से गूंज उठा।
वहीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम मुंगेली में स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों के बीच यातायात विषय पर रंगोली, चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित कर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button