जांजगीर-चांपा

‘दीदी के गोठ’ से गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक कहानियां प्रसारित

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
दिनांक: 08 जनवरी 2026


ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आज सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस विशेष एपिसोड की थीम वित्तीय समावेशन रही, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरक कहानियां साझा कीं। महिलाओं ने बताया कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत, ऋण सुविधा, बीमा और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही मार्गदर्शन और वित्तीय साक्षरता के जरिए ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, बल्कि समाज में भी सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। ‘दीदी के गोठ’ का यह एपिसोड श्रोताओं के बीच काफी सराहा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button