अटल जयंती पर सेवा का संदेश: कुनकुरी के डुगडुगिया में 40 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
26/12/2026
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी में सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कुनकुरी के डुगडुगिया वार्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव प्रभात शाखा और शाश्वत सनातन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 40 जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों को गर्म कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनायक साय पैंकरा रहे, जबकि अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्री राजेश ताम्रकार ने की।
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। साथ ही उनकी कविता “हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूंगा” के माध्यम से उनके विचारों को नमन किया गया।
अटल जयंती पर सेवा कार्य के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहयोग पहुंचाने का यह प्रयास सभी के लिए प्रेरणा बन गया।
इस अवसर पर श्री नंदकुमार महतो, श्याम सुंदर दुबे, छबि राम यादव, मनोज कुमार मेहेन्दले, चाणक्य चौहान एवं राजू सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




